WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के दायित्व – सम्पूर्ण जानकारी

क्या आप भी नायब तहसीलदार बनना चाहते हो अगर हां तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है

अक्सर स्टूडेंट को देखा गया है की वह ऐसा काम करना चाहते है जिससे उनकी समाज में रुतबा बड़े | कुछ ऐसे ही पद सरकारी विभाग में होते है जिससे आप भी एक अच्छा रुतबा पा सकते हो

Nayab Tehsildar Kya Hota Hai

आज हम बात कर रहे है नायब तहसीलदार की जो की मुख्य तहसीलदार के निचले पद पर पदस्थ रहता है | जो की जिले की हर तहसील (ब्लोक) में इस पद पर सरकारी विभाग का व्यक्ति पदस्थ रहता है |

नायब तहसीलदार क्या होता है | Nayab Tehsildar Kya Hota Hai

वह व्यक्ति जो सरकार द्वारा जिले के हर एक तहसील में राजस्व विभाग के कार्यो का नियंत्रण एवं लेखा जोखा की जानकरी रखता है उसे नायाब तहसीलदार कहते है

वैसे तो तहसीलदार ,नायब तहसीलदार से ऊचे पद पर रहता है लेकिन इनके कार्य एवं विभाग लगभग समान रहते है

हम राजस्वा विभाग में भूमि से सम्बंधित कार्यो का निराकरण करना एवं किसान की फसल का जायजा लेना , प्राकतिक आपदा होने पर किसानो की समस्याओ का निराकरण आदि ये सभी कार्यो को करने लिए Nayab Tehsildar की आवश्यकता होती ही है |

नायब तहसीलदार का क्या काम होता है

प्रमुख कार्य –

  • भूमि संभंधित विवादों को हल करना
  • अपने कार्य क्षेत्र में रबी एवं खरीफ की फसलो का जायजा लेना |
  • प्राकतिक आपदा के समय पर किसानो को उनकी फसल नुकसानी का उचित मुवावजा दिलवाना |
  • किसानो की फसल खराब होने पर उनका मुवायना करना और उनके बीमा की रकम दिलवाना |
  • राजस्व विभाग के भूमि से सम्बंधित सभी दस्तावेजो का सही तरीको से रखरखाव करना |
  • भूमि से सम्बंधित खसरा एवं नक़ल की जाँच करना और उन्हें सुधारना |
  • किसानो की समस्याओ को सुनना और जल्द से जल्द उनका निराकरण करना |

नायब तहसीलदार कैसे बने | Nayab Tehsildar Kaise Bane

इस पद को पाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission)की परीक्षा को पास करना होता है यह परीक्षा तिन स्तर पर ली जाती है जो की हर राज्य में PSC के नाम से जानी जाती है यह तीन स्तर कुछ इस प्रकार है

  • प्रायमरी परीक्षा (प्राथमिक)- यह परीक्षा PSC की प्रीलिम्स एग्जाम है जिसको पास करने के पश्चाद मैंन एग्जाम में बेठने का मौका मिलता है इस परीक्षा में MCQ बेस्ड प्रश्न पूछे जाते है |
  • मुख्य परीक्षा (मैंन एग्जाम ) – यह परीक्षा लिखित रूप से ली जाती है जिसमे स्टूडेंट को प्रश्नों के उत्तर लिखकर देने होते है इसमें क्राइटेरिया बेस्ड प्रश्न होते है इस परीक्षा को पास करने के बाद साक्षात्कार के बुलाया जाता है |
  • इंटरव्यू (साक्षात्कार) – यह एक मौखिक परीक्षा होती है जिसमे कैंडिडेट को सामान्य प्रश्नों के उत्तर मौखिक रूप से देने होते है | इन तीनो स्टेज को पार करने के बाद नायब तहसीलदार की पोस्ट मिलती है |

नायब तहसीलदार के लिए योग्यता

  • 10 वी कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना अनिवार्य है
  • कक्षा 12 वी किसी भी विषय में पास होना अनिवार्य होता है |
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक होता है | ग्रेजुएसन किसी भी विषय में कर सकते है
  • इस परीक्षा के लिए ऐज लिमिट 21 वर्ष  से 33 वर्ष तक है इसके अलावा आरक्षण ऐज लिमिट अलग होती है

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

q.नायब तहसीलदार का वेतन कितना होता है?

50000 से लगाकर 150000 तक

q.तहसीलदार के लिए कौन सी परीक्षा देनी पड़ती है?

राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा देनी होती है |

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now