WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस तरह से आप भी सीख सकते है COMPUTER CHALANA

COMPUTER CHALANA : आज के समय कंप्यूटर चलाना आम बात हो गयी है लेकिन कंप्यूटर में हर एक चीज चला पाना थोडा मुस्किल होता है कंप्यूटर वही व्यक्ति चला पाता है जो या तो वह उस काम को करते आ रहा है या फिर उसने किसी की मदद से सीखा हो |

आज के इस आर्टिकल की मदद से हम आपको बताने वाले है की कंप्यूटर को कैसे सीख सकते है | अगर आप कंप्यूटर चलाना जानते है और कंप्यूटर के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है तो भी ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है | इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े ताकि आपको कंप्यूटर की हर एक जानकारी मिल सके |

COMPUTER CHALANA

COMPUTER CHALANA KAISE SIKHE

कंप्यूटर को चलाने के लिए किसी भी मदद ले सकते है इसमें बेसिक फंग्सन सीखना आवश्यक होता है इन बेसिक फंग्सन से ही कंप्यूटर की सारी चीजो को हेन्डल किया जा सकता है  कंप्यूटर के फंग्सन जान लेने के बाद सॉफ्टवेर की कुछ बेसिक जानकारी लेना आवश्यक होता है |  

कंप्यूटर की कार्यप्रणाली 

  • मॉनिटर – मॉनिटर एक स्क्रीन है जो की टीवी की तरह चित्र दिखाने का कार्य करता है | यह एक आउटपुट डीवाइस होता है क्योकि इसमें केवल आउटपुट लेते है 
  • सीपीयू – सीपीयू का  कार्य पूरी तरह से कंप्यूटर के अंग को नियंत्रित करना होता है इसमें सारे कार्य होते है एक तरह से सीपीयू कंप्यूटर का मस्तिस्क होता है जो सभी कार्यो को कण्ट्रोल करता है |

  • माउस – माउस एक पॉइंटर है जो कर्सर को एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाने का कार्य करता है यानि माउस  किसी भी फंग्सन तक पहुचने का एक जरिया होता है | माउस में दो Key होती है एक Left Key  दूसरी Right Key 
    • Left Key – इस key का कार्य किसी भी फंग्सन को ओपन करने तथा उसे सेलेक्ट करने का होता है 
    • Right Key – इस key का उपयोग सहायक कार्य की मेनू लिस्ट ओपन करने का कार्य करता है इस मेनू लिस्ट में लगभग सारे वो कार्य होते है जो एप्लीकेशन में उपलब्ध होते है |
  • कीबोर्ड – कीबोर्ड एक ऐसा इनपुट डीवाईस है जिसकी मदद से टेक्स्ट और नंबर को इनपूट देने का कार्य करता है |
  • स्पीकर – स्पीकर का कार्य ऑडियो को आउटपूट देने का कार्य करता है जिससे हमें कंप्यूटर में से ऑडियो सुनाई देती है |
  • प्रिंटर – प्रिंटर का कार्य कंप्यूटर से पेपर में प्रिंट देना होता है  या फिर यह भी कह सकते है किसी भी इमेज की कॉपी छापना |

इसके अलावा भी कंप्यूटर में अलग अलग प्रणाली में कार्य करने वाले डीवाईस होते है जैसे स्केनर ,प्रोजेक्टर, यूपीएस ,डीवीडी राइटर ,आदि

COMPUTER CHALANA KAISE SIKHE IN HINDI

स्विच ऑन

यह कंप्यूटर को शुरू करने की सबसे प्रथम प्रक्रिया होती है जिसमे कंप्यूटर का पॉवर ऑन कर के कंप्यूटर को स्टार्ट किया जाता है यह एक बेसिक प्रक्रिया है जिसमे केवल पॉवर ऑन की बटन को दबाना होता है |

COMPUTER CHALANA : स्विच ऑफ

यह कंप्यूटर को बंद करने की प्रक्रिया होती है जिसमे कंप्यूटर को बंद करने के लिए डेस्कटॉप के लेफ्ट में निचे की और स्टार्ट बटन पर क्लिक करके  पॉवर वाले आप्शन में शट डाउन की बटन पर क्लिक करना होता है जिसके बाद कंप्यूटर बंद हो जाता है |

COMPUTER CHALANA : फोल्डर बनाना

जब कंप्यूटर स्टार्ट होता है तब हम डायरेक्ट डेस्कटॉप पर आ जाते है इसमें हम माउस की सहायता से Right Key का प्रयोग करके निचे की और न्यू में जाकर फोल्डर पर क्लिक करते है क्लिक करने के तुरंत बाद एक नया फोल्डर बन जाता है | जिसका नाम न्यू फोल्डर होता है  |

COMPUTER CHALANA :फोल्डर का नाम बदलना

जब हम फोल्डर बनाते है तो उस फोल्डर का नाम न्यू फोल्डर होता है इसे बदलने के लिए उस फोल्डर को सिलेक्ट करे और माउस की सहायता से Right Key दबाये तब एक मेनू लिस्ट ओपन होगी उसमे निचे से दुसरे नंबर पर Rename का आप्शन आता है जिस पर क्लिक करे | अब उस फोल्डर का नाम कीबोर्ड की सहायता से बदल दे | 

फोल्डर को कट करना

अब आपको उसी फोल्डर को किसी दूसरी डायरेक्टरी में ले जाने के लिए कट आप्शन का प्रयोग करना होता है इस कंडीशन में वह फोल्डर वहा से हट जाता है तथा दुसरी जगह पर शिफ्ट हो जाता है फोल्डर को कट करने के लिए माउस की सहायता से फोल्डर को सेलेक्ट कर माउस की Right Key दबाई जाती जिससे एक मेनू लिस्ट ओपन होती है जिस लिस्ट में कट का आप्शन आता है उस पर क्लिक करते है तथा दूसरी जगह पर ले जाने के लिए माउस की Right Key दबाते है तथा मेनू लिस्ट में से पेस्ट आप्शन पर क्लिक करते है | वह फोल्डर वहा पर चला जाता है |

फोल्डर को कॉपी करना

फोल्डर को एक स्थान के साथ दुसरे स्थान पर भी एक और कॉपी बनाने के लिए फोल्डर पर माउस की सहायता से क्लिक करके Right Key की सहयाता से मेनू लिस्ट में कॉपी आप्शन का प्रयोग करते है और वहा से कॉपी करके किसी दूसरी डायरेक्टरी में जाकर पेस्ट का प्रयोग करते है वह फोल्डर की कॉपी बन जाती है |

सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना

जब कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना हो तो सबसे पहले उस सॉफ्टवेयर का सेटअप होना आवश्यक होता है सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए किसी भी वेबसाइट की मदद से डाउनलोड कर सकते है यह वेबसाइट सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने वाली होना चाहिए |

अब बारी आती है सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने के लिए सॉफ्टवेयर के सेटअप पर डबल क्लिक करे उसे ओपन कर लिया जाता है इसके बाद सभी सॉफ्टवेयर के रूल्स के अनुसार इंस्ट्रक्शन का फॉलो करना होता है इंस्ट्रक्शन को पढने के बाद सॉफ्टवेयर के इनस्टॉल करने के लिए उसे आगे नेस्ट बटन का प्रयोग करते है और यह प्रोसेस आटोमेटिक चलती है | अंत में इनस्टॉल होने सॉफ्टवेयर को ओपन करके प्रयोग कर सकते है |

इन्टरनेट चलाना कैसे सीखे

इन्टरनेट को चलाने के लिए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर या फिर क्रोम ब्राउज़र का प्रयोग कर सकते है इसमें इन्टरनेट का कनेक्शन होना आवश्यक होता है | इन्टरनेट चलाने के लिए ब्राउज़र को डबल क्लिक करके ओपन करते है | अब इसमें जिस किसी का उपयोग करना हो हम गूगल के माध्यम से सर्च कर सकते है जैसे Computer Chalana Kaise Sikhe ये टाइप करने के बाद इंटर की बटन या फिर सर्च पर क्लिक कर के जानकारी ले सकते है अब यह पर वेब पेज के माध्यम से सारी चीजे मिल जाती है इन सभी जानकारी का पता करने के लिए सर्च का उपयोग करना होता है |

         कंप्यूटर को चलाने के लिए डेली प्रक्टिस की आवश्यकता होती है इसमें जो भी आपको सीखना होता है उसे किसी विडियो के माध्यम से या फिर किसी से जानकारी लेकर सिख सकते है इसमें इन्टरनेट ब्राउज़र का प्रयोग भी कर सकते है | 

FAQ-

घर बैठे कंप्यूटर कैसे सीख सकते हैं?

इन्टरनेट की मदद से आप विडियो देख कर भी कंप्यूटर सीख सकते है

कंप्यूटर सीखने में कितना दिन लगता है?

ये आप पर निर्भर करता है वैसे 3 से 6 महीने में सीख सकते है

क्या कंप्यूटर कोर्स जरूरी है?

हां समय को देखते हुए अगर रोजगार चाहिए तो कंप्यूटर का बेसिक आना चाहिए |

2 thoughts on “इस तरह से आप भी सीख सकते है COMPUTER CHALANA”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now